हिमाचल: अर्श शर्मा नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी की लहर

राइट न्यूज हिमाचल

ग्राम पंचायत इन्दौरा के अर्श शर्मा की भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति हुई है। उनकी कामयाबी पर उनके घर व गांव में खुशी की लहर है।अर्श ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय नंगलभूर में हुई है जिसके बाद बी. एससी. कम्प्यूटर साइंस चंडीगढ़ से व एम.सी.ए. पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से करने के उपरांत एक वर्ष तक आई.टी. सैक्टर में नौकरी की।अर्श के पिता सुरेंद्र मोहन शर्मा पंजाब में ठेकेदार हैं। माता सुनीता शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं।

अर्श 29 अक्तूबर को भारतीय नौसेना के जामनगर के बलसूरा ट्रेनिंग एकैडमी से पास आऊट होने के बाद अपने पैतृक गांव इन्दौरा पहुंचा जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों व गांववासियों ने उसका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *