सिरमौर: तीन गांवों की बेटियों ने परशुराम मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का सोने का छत्र, सामूहिक भोज का आयोजन

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र के मस्तभोज के तीन गांवों की बेटियों (धिन्टीयों) ने मिलकर एक अनोखी मिसाल पेश की है। इन गांवों की बेटियों ने उत्तराखंड और हिमाचल के ऐतिहासिक माशू स्थित परशुराम मंदिर में 11 लाख का सोने का छत्र चढ़ाया है।

इसी उपलक्ष्य में, माशू परशुराम मंदिर सेवा समिति ने 29 अक्तूबर को इन बेटियों के सम्मान में सामूहिक भोज का आयोजन किया है। माशू, दोऊ (उत्तराखंड), और ठाणा गांव से करीब दो हजार बेटियां (धिन्टीया) इस आयोजन में शामिल हुई। इस आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने जोरों-शोरों से तैयारियां की हैं। परशुराम मंदिर के बजीर अजब सिंह चौहान ने इसे ऐतिहासिक बताया और उन्होंने कहा कि मंदिर के इतिहास में इस तरह का समारोह पहली बार हो रहा है।

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि सभी महिलाओं के लिए पीली शर्ट और सफेद सलवार का विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है। इस अवसर पर पांच क्विंटल लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया और उत्तराखंड व हिमाचल की संस्कृति को दर्शाने वाली रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *