सिरमौर: जाखना स्कूल में किया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन ….

राइट न्यूज हिमाचल

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना में आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया ,जिसमें सभी अध्यापकों के साथ-साथ पाठशाला के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय प्रारंभिक पाठशाला जामना में कार्यरत CHT बेला धीमान ने दीप प्रज्वलित करके किया , उसके बाद पाठशाला में कार्यरत प्रवक्ता इतिहास आत्माराम चौहान ने मंच का संचालन करते हुए कुमारी लक्षिता ,अंशिका ,तमन्ना ,आरुषि व साधना को इस दिवस के उपलक्ष में समूह गान के लिए मंच पर आमंत्रित किया।

इसके बाद उन्होंने समूह गान के माध्यम से सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया !तत्पश्चात कुमारी तमन्ना ने सभी अध्यापकों एवं छात्रों को बालिका दिवस के रूप में शपथ ग्रहण करवाई जिसमें सभी लोगों ने बालिका सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज की! कुमारी लक्षिता ने अपने भाषण में सभी लोगों को जागरूक किया तथा कन्याओं के उत्थान के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में एक छात्रा द्वारा बालिका दिवस के ऊपर कविता पाठ भी सुनाया गया जिसे सभी लोगों ने पसंद किया! इसके बाद कुमारी साक्षी ,प्रीति, तमन्ना व साधना के द्वारा बालिका दिवस पर चित्रकारी प्रतियोगिता भी प्रस्तुत की गई और कार्यक्रम का जो एक मुख्य आकर्षण हिस्सा था जिसके तहत सभी छात्र एवं छात्राओं ने बालिकाओं के उत्थान व बालिका सशक्तिकरण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया !

जिसमें सबसे पहले पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने अपने हस्ताक्षर किए उसके बाद सभी स्टाफ के सदस्यों ने और छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान के तहत अपने हस्ताक्षर दर्ज किया! इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए रमेश चौहान ने कहा कि आज हमें रूढ़िवादिता की सोच को दरकिनार करना है और समाज में फैली लैंगिक असमानता व अन्य प्रकार के की चीजों को दूर करना है।बालिका दिवस पर धाम का भी आयोजन किया गया जिसमें बहुत सारी महिलाओं ने भी भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *