सिरमौर: जन्मदिन पर छिन गया अदित्य का जीवन- गहरे सदमें में परिवार

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। शिलाई उपमंडल में एक हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उपमंडल के शमाह गांव में एक नौजवान युवक की मौत हो गई है। युवक के असामयिक देहांत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि युवक की मौत उसके जन्मदिन के दिन ही हुई है। लाडले बेटे को खोने से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में माहौल गमगीन है।मिली जानकारी के अनुसार, शमाह गांव का रहने वाला 18 वर्षीय आदित्य को पिछले एक हफ्ते से टांग में दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के मेडिकल कॉलेज नाहन ले गए थे।

वहां मौजूद प्रारिंभक जांच में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।परिजनों को डॉक्टर्स ने बताया कि आदित्य के लंग्स में इंफेक्शन हो गई है और उसके लंग्स पूरी तरह से डैमेज हो चुके हैं। डॉक्टर्स की बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब पिछले सात दिनों से आदित्य का PGI में उपचार चल रहा था।

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावूद आदित्य को नहीं बचाया जा सका। आदित्य ने अपने जन्मदिन पर अस्पताल में अंतिम सांस ली। लाडले बेटे की मौत के बाद से पूरे परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। परिवार उसका जन्मदिन मनाने की तैयारियों में था। मगर उन्हें क्या पता था ये सब खुशियां मातम बदल जाएंगी।बताया जा रहा है कि आदित्य ऋषिकेश से शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था। आदित्य तीनों भाई में से सबसे छोटा था।

आदित्य की मौत से पूरे परिवार सदमें है। ग्रामीणों का कहना है कि आदित्य पढ़ाई में हमेशा अव्वल आता था। आदित्य का स्वभाव भी शांत और मददगार था। आदित्य की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *