सिरमौर: खत्म हुई जिंदगी की तलाश, यमुना नदी में चौथे दिन मिला छलांग लगाने वाली युवती का शव

राइट न्यूज हिमाचल

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में यमुना नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव शुक्रवार को चौथे दिन बरामद हो गया है। बता दें कि बीते मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे युवती ने यमुना नदी में छलांग लगाई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में युवती की तलाश कर रही थी।

जब 3 दिन तक युवती का कोई पता नहीं चला तो प्रशासन ने भारतीय सेना के प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद लेने के लिए पत्र लिखा। शुक्रवार को भारतीय सेना के गोताखोर व एनडीआरफ की टीम पांवटा साहिब पहुंची, लेकिन सर्च ऑप्रेशन शुरू करने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने शव को ढूंढ लिया।

मृतका की पहचान मोहिनी (18) पुत्री विनोद कुमार निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तहसीलदार ऋषभ शर्मा व पुलिस अधिकारी माता व पिता को ढांढस बंधाते रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *