सिरमौर की अंडर-14 बालिका टीम ने जीता बास्केटबॉल टूर्नामेंट

राइट न्यूज हिमाचल

जिला सिरमौर की अंडर-14 बालिका टीम ने शिमला के सुन्नी में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। सिरमौर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सभी को प्रभावित किया।इस प्रतियोगिता में सिरमौर की चार छात्राओं का चयन नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यह छात्राएं जामनीवाला स्कूल की हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। चयनित छात्राओं में खुशी, नैंसी, रोहिणी और गुंजन अगले महीने होने वाली नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्त्व करेंगी। इस दौरान स्कूल लौटने पर शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार और इकबाल कौर के साथ छात्राओं का प्रधानाचार्य गीता राम, उप-प्रधानाचार्य राजकुमार और पूरे स्टाफ ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *