सिरमौर: आंज भोज के डांडा गांव के युवक का निधन

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के नाहन एचआरटीसी डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय प्रमोद सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया।

इनके निधन से श्रेत्र में शोक की लहर है।डांडा-पागर के रहने वाले प्रमोद का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था, लेकिन बुधवार सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए और अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रमोद के पिता भगत सिंह भी नाहन डिपो चालक के पद पर हैं।गौरतलब है कि पिता-बेटे की यह जोड़ी कई बार एक ही बस में एक ही रूट पर ड्यूटी करने जाती थी।

जब भी दोनों को साथ देखा जाता, लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल जाती थी। प्रमोद अपने शांत, विनम्र और ईमानदार स्वभाव के कारण सभी के दिलों में खास जगह बनाए हुए थे। निगम ने कर्मचारी प्रमोद के निधन की खबर से स्तब्ध हैं। जवान बेटे को खो देने का गम पिता भगत सिंह के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

नाहन डिपो के हर कर्मचारी ने इस अपूर्णीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *