राइट न्यूज हिमाचल
जिला सिरमौर के जाने माने समाज सेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि वीरवार को एक कबाड़खाने में हुए अग्निकांड में झुलसी महिलाओं और मृतक बच्ची को सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री और पुलिस प्रशासन कोई भी न्याय नहीं दिला पा रहा है।
वह यहां विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का ये कबाड़खाना था वह व्यक्ति सरेआम घूम रहा है और उसके कारिंदे यूपी से पांवटा साहिब आकर और सिविल अस्पताल में जाकर उपचाराधीन महिलाओं को मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे है। पुलिस और प्रशासन मुक्त दर्शन बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और वर्तमान सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज तक अग्निकांड स्थल पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा इस अग्निकांड में नेता अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने भी केवल मामला दर्ज कर सिर्फ औपचारिक निभाई है।
इतना बड़ा अग्निकांड होने के बाद भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी विपक्ष भूमिका निभाने में नाकाम रहे हैं। और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी सरकार ही रहते हुए जनता को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं।


