राईट न्यूज़ हिमाचल/संगड़ाह

उपमंडल की ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड के गांव अरलू से एक दु:खद समाचार सामने आया है, यहां सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति मजदूरी का काम करता है। रोज की तरह सोमवार शाम चौकर पंचायत से वह छुट्टी करने के बाद अपने कमरे लौट रहा था कि उसे सांप ने डस लिया। घटना के बाद व्यक्ति अस्पताल जाने की बजाय घर चला गया। उसे लगा कि शायद घरेलू उपचार के बाद वह ठीक हो जाएगा।
लेकिन व्यक्ति ने घर से करीब 4 किलोमीटर पहले ही दम तोड़ दिया। परिवार को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यशपाल (चिंटू) (39) के रूप में हुई है, जो अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है।
एसडीएम सुनील कायथ ने सर्पदंश से व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर उप प्रधान की मौजूदगी में 25 हजार की राहत राशि दी गई है।

