शीतला माता मंदिर से सोने के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

राइट न्यूज हिमाचल

कुल्लू के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक शीतला माता मंदिर में बीती रात चोरों ने सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर माता की मूर्ति के ऊपर लगे सोने के छत्र और आंखें चुरा ले गए हैं।

यह घटना शरद नवरात्रों के दौरान हुई, जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी रोष है।चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश करते और चोरी को अंजाम देते हुए देखा गया है, जिससे पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी शीतला माता मंदिर में 2 बार चोरी हो चुकी है, लेकिन चोरों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।वहीं स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने कुल्लू शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की है।

शरद नवरात्रों के दौरान हुई इस वारदात के चलते श्रद्धालुओं में निराशा और गुस्सा देखा जा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *