शिमला में 24 दिसम्बर से होगा विंटर कार्निवाल का आगाज, लोगों की जुटेगी भीड़

राइट न्यूज हिमाचल

साल 2023 में नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन किया था। अब एक बार फिरसे शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि शिमला में दूसरी बार इस तरह का बड़ा आयोजन होगा, साल 2024 में भी इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

24 दिसंबर से होगा शुरुजानकारी के अनुसार, साल 2024 में शिमला विंटर कार्निवल 24 दिसंबर को शुरू होगा और 2 जनवरी तक चलेगा। शिमला घूमने के लिए आने वाले पर्यटक यहां विशेष तौर पर क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं।

नगर निगम शिमला में सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस बार आयोजित होने वाले कार्निवाल की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए आम लोगों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य शिमला का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करना भी है।

बता दें कि साल 2023 में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए रिज मैदान पर 25 हजार लोग पहुंचे थे, जबकि नए साल का जश्न मनाने के लिए 40 हजार लोगों की भीड़ पर जुटी थी. इस बार भी यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *