शिमला की सुषमा बनी महिला T-20 क्रिकेट टीम की कप्तान- यहां होगा मुकाबला

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश से देश की क्रिकेट टीम में अपना जौहर दिखाने वाली सुषमा वर्मा को BCCI के सीनियर वूमन्स टी-20 प्रतियोगिता में कप्तानी का मौका मिला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें सुषमा वर्मा को कप्तानी सौंपी गई है।

18 अक्तूबर को पहला मुकाबलाबता दें कि सुषमा वर्मा के नेतृत्व में हिमाचल की टीम पहले मैच में 18 अक्टूबर को केरल का सामना करेगी। इसके बाद, टीम की भिड़ंत हरियाणा से 20 अक्टूबर को, यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ से 24 अक्टूबर को, रेलवे से 26 अक्टूबर को, और अंत में त्रिपुरा और सिक्किम से 28 अक्टूबर को होगी।

HPCA द्वारा घोषित की गई महिला टीम:कप्तान: सुषमा वर्माहरलीन कौरनिकिता चौहानसोनलनीना चौधरीशिवांगी सिंहमोनिका देवीपूजा नेगीसुष्मिता नेगीयमुना राणावासुवी फिष्टाज्योतिकशिश वर्माप्राचीपवन सेन को कोच की जिम्मेदारीवहीं, इस टीम में कोच के रूप में पवन सेन को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शिवानी सहायक कोच के रूप में काम करेंगी। उधर, सुषमा वर्मा के लिए ये मौका काफी अहम है।कौन है सुषमा वर्मासुषमा वर्मा एक प्रमुख भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलती हैं। शिमला के रहने वाली सुषमा ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपना लोहा मनवाया था।

करियर की विशेषताएँ:टीम में स्थान: सुषमा वर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए विभिन्न प्रारूपों में खेला है, जिसमें वनडे और टी-20 शामिल हैं।बल्लेबाजी शैली: वे दायें हाथ की बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं।महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ: उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में भारतीय टीम के लिए योगदान दिया है, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में।व्यक्तिगत जीवन:सुषमा वर्मा का परिवार भी खेलों में रुचि रखता है, और उन्होंने अपनी प्रारंभिक क्रिकेट शिक्षा अपने पिता से प्राप्त की। उनका लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट को और अधिक सफल बनाना और युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *