शातिर ने व्यापारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं देने पर दी ये धमकी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में मारपीट और लड़ाई झगड़े के मामले तो आम बात थी, लेकिन अब प्रदेश में गोलीबारी और फिरौती मांगने के मामले भी सामने आने लगे हैं।

इसी कड़ी में प्रदेश के ऊना जिला में एक बड़े बिजनेसमैन को शातिरों ने फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम ना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।शांत राज्य हिमाचल में फिरौती की मांगबता दें कि शांत राज्य हिमाचल प्रदेश में अब बड़ी बड़ी आपराधिक घटनाएं होने लगी हैं।

बीते रोज ही सोलन जिला के नालागढ़ में एक स्क्रैप डीलर बिजनेसमैन पर शातिर ने गोली चला दी थी। हालांकि इस गोलीबारी में स्क्रैप डीलर बिजनेसमैन की जान तो बच गई, लेकिन इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इसी कड़ी में अब एक अन्य बिजनेसमैन से फोन पर फिरौती की मांग की गई है।एक करोड़ की मांगी फिरौतीबताया जा रहा है कि शातिरों ने फोन कर ऊना शहर में ज्वैलरी शोरूम के मालिक से एक करोड़ की फिरौती की मांग की है।

यह मांग अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल के माध्यम से की गई है। अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ज्वैलरी व्यापारी ने इसकी शिकायत नंगल पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।व्यापारी ने नंगल पुलिस थाना में दर्ज करवाया मामलादरअसल जिस व्यापारी को फिरौती की धमकी दी गई है उसका एक शोरूम ऊना में तो दूसरा नंगल में स्थित है। जिसके चलते व्यापारी ने नंगल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।

वहीं ऊना पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। मामले की नंगल पुलिस जांच कर रही है। फिर भी जिला पुलिस सतर्कता दिखाते हुए मामले से जुड़ी कड़ियां खंगाल रही है।छह माह में दूसरा मामलाबता दंे कि इस तरह की घटना ऊना जिला में पहली बार नहीं हुई है।

इससे पहले भी इसी साल मई 2024 में एक प्रतिष्ठित ज्वैलर को फोन पर धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। जिसमें पैसे ना देने पर व्यापारी के परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने लोगों से क्या की अपीलपुलिस प्रशासन ने लोगांे और खास कर व्यापारियों से अपील की है कि अगर किसी को इस तरह की धमकी भरी कॉल आती है, जिसमें फिरौती की मांग की गई हो तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें।

इसके अलावा अपनी सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई जाती हैं तो इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *