लापता बेटी की तलाश के लिए पिता ने एसपी से लगाई गुहार

राईट न्यूज़ हिमाचल

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की गोड़ागागल पंचायत के सिंहन गांव की रहने वाली एक लड़की लापता हो गई है जिसका 10 दिन बीत जाने पर भी कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को एसपी मंडी से मिलकर लापता बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है।

पिता नंद लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मंडी के पड्डल स्थित एक निजी संस्थान से कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। रोजाना की तरह वह 26 जुलाई को संस्थान जाने के लिए अपने घर से निकली लेकिन शाम को वापस घर नहीं आई।

सभी रिश्तेदारों के घर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।इसके बाद किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल फोन से उसके मोबाइल फोन पर संदेश आया जिसमें बेटी की ओर से लिखा गया था कि वह नौकरी करने के लिए सोलन चली गई है।

इन्होंने बताया कि जिस मोबाइल फोन से संदेश प्राप्त हुआ वह नंबर अब बंद है। उन्होंने बताया कि जिस दिन से उसकी बेटी लापता है उसी दिन से कुम्मी क्षेत्र से भी एक युवक लापता है।

बेटी के पास मोबाइल फोन नहीं है लिहाजा जिस मोबाइल फोन नंबर से संदेश आया था उसकी लोकेशन पता कर बेटी को तलाश किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *