राजगढ़ के सनियों गांव में दर्दनाक हादसा, महिला को ऐसे मिली भयानक मौत…

राइट न्यूज हिमाचल

सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग के सनियों गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह उस समय पेश आया जब नरेन्द्र कुमार की पत्नी पदमा देवी (35) अपने घर में लस्सी बनाने वाली मशीन को निकाल रही थी।

उसी समय आसमानी बिजली गिरी और जोर का धमाका हुआ। धमाके से पदमा बेहोश हो गई। गांव वाले उसे नागरिक अस्पताल राजगढ़ ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पदमा देवी अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गई है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा जमा दो कक्षा में पढ़ रहा है।

तहसीलदार उमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा प्रशासन की ओर से फौरी सहायता रूप में 25 हजार की राशि मृतका के परिजनों को सौंप दी है। इसके अतिरिक्त राहत प्रकरण बनाने के बाद उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *