राईट न्यूज / सिरमौर
पांवटा साहिब में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी है। बता दें कि पांवटा पुलिस ने पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी नशे की सामग्री घर घर जाकर सप्लाई भी करता था। आरोपी भुपीन्द्र सिंह पुत्र हरीन्द्र सिंह (52) स्थाई निवासी लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। वह पांवटा साहिब में मनप्रीत कौर पत्नी गगन दीप सिंह निवासी शुभखेडा के मकान मे किरायेदार रहता था। आरोपी से 31 किलो चूरा पोस्त और अफीम बरामद की है।
बता दें कि उक्त आरोपी पिछले लंबे समय से बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी और सामग्री बेचने का काम कर रहा था। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस ने बीती रात जाल बिछा कर इस व्यक्ति को भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये तस्कर न केवल अफीम डोडे, भुक्की, अफीम की तस्करी करता था बल्कि नशे के आदि लोगों को उनके घरों तक सामग्री पहुंचाने का काम करता था।
वहीं, डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशे को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस का लगातार यही प्रयास है कि इस प्रकार के अवैध कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लग सके। नशे के आरोपियों को नहीं बक्शा जायेगा।