मनाली में नशे का कारोबार कर रही कांगड़ा की महिला गिरफ्तार, 9 ग्राम चिट्टा बरामद

राइट न्यूज हिमाचल

मनाली पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला शामिल है। पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने तिब्बतियन स्कूल के पीछे रांगड़ी में परमार पुत्र सुंदर गांव कोठी रोपा तहसील सरका‌घाट जिला मंडी के मकान में किराएदार के रूप में रह रही महिला के कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी उक्त महिला चिट्टा बेचने का काम करती है, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर दबिश और महिला चिट्टे सहित काबू कर लिया।

महिला की पहचान अमनदीप (28) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर बड़ोह तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में की गई है।पुराना पुल डोभी के पास चिट्टे के साथ दबोचा युवकदूसरे मामले में विशांत (29) पुत्र शान्ति स्वरूप निवासी गांव कमारड़ा डाकघर शिरढ़ तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान पुराना पुल डोभी के पास मिली है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस के यह अभियान लगातार जारी है और ऐसे कारोबार में संलिप्त किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *