मंडी के धर्मपुर काॅलेज भवन में भूकंप और आग से सहमे लोग, मची अफरा-तफरी

राइट न्यूज हिमाचल

सोमवार को मंडी जिला के धर्मपुर काॅलेज के निर्माणाधीन भवन में भूकम्प आने तथा आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना का पता चलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल, पुलिस विभाग तथा अन्य स्टाफ तथा कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे ।

बता दें कि सोमवार को धर्मपुर काॅलेज मैदान में माॅकड्रिल का अभ्यास किया गया। सुबह 11 बजे सायरन बजा और अग्निशमन की गाड़ी तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों काे रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं आग पर भी काबू पाया गया। वहीं दूसरी ओर भूकंप आने पर लोगों को किस तरह सुरक्षित निकाला जाए, इस बारे एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने लोगों से विस्तृत जानकारी सांझा की।

इस मौके पर काॅलेज प्रशासन, विद्यार्थी, राजस्व विभाग की टीम, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, पथ परिवहन निगम के कर्मचारी व अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *