बद्रीपुर से विश्वकर्मा चौक तक नो एंट्री में भी घुस रहीं बड़ी गाडिय़ां

राइट न्यूज हिमाचल

पांवटा साहिब में नो एंट्री के बावजूद पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक से लेकर विश्वकर्मा चौक देवीनगर में रात से सुबह तक टिप्परों द्वारा जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि पांवटा पुलिस द्वारा नो एंट्री के चलते हरियाणा के साथ लगते बहराल पंचायत में टिप्परों को नौ बजे से पहले आने से रोक लगा दी है। इसके बावजूद टिप्पर चालक बिना किसी डर के पांवटा में नो एंट्री के बाद भी शहर में दाखिल हो रहे हैं, जिसके कारण पांवटा में जाम की स्थिति बन रही है।

जानकारी के अनुसार पांवटा में देर शाम क्रशर से रेत-बजरी लेने के लिए उत्तराखंड, यूपी व हरियाणा से टिप्पर पहुंच रहे हैं। जिसके कारण पांवटा के विश्वकर्मा चौक, बद्रीपुर चौक में जाम की स्थिति बन जाती है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन जाम कई घंटों तक लगा रहता है।

हालांकि प्रशासन द्वारा रात नौ बजे तक सभी बड़ी गाडिय़ों के लिए नो एंट्री के आदेश जारी किए हुए हैं। इसके बावजूद टिप्पर चालक नौ बजे से पहले ही शहर में आ जाते हैं, जिसके कारण सडक़ों पर जाम लग जाता है। इस दौरान टिप्परों के जाम से हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बने पुल के अस्तित्त्व पर ही खतरा हो गया है।

गोबिंदघाट बैरियर के साथ लगते यमुना पुल पर रात और सुबह लग रहे टिप्परों के जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह व शाम को यमुना पुल पर टिप्परों के खड़े रहने से जाम लगने पर वाहन चालकों को काफी देर नाके पर जाम में ही फंसे रहना पड़ता है। जिसके चलते यमुना पुल से लेकर कुल्हाल तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं।

इसके अलावा पुल पर भारी वाहनों के खड़े रहने से पुल के वजूद को भी खतरा है, क्योंकि पुल की हालत पहले से ही खराब है जिसका काम अभी एनएच विभाग द्वारा किया जाना है। हर दिन रात से लेकर सुबह तक टिप्पर यमुना पुल के उपर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, जिससे पांवटा के विश्वकर्मा चौंक तक जाम जैसी स्थिति बन जाती है तथा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस व होमगार्ड के जवानों को भारी मशक्कत करनीपड़ती है। एचडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *