राइट न्यूज हिमाचल
फ्रेंड्स ऑफ़ फॉरेस्ट की पांवटा इकाई की आम सभा का आयोजन शनिवार को पांवटा साहिब में किया गया जिसकी अध्यक्षता पावंटा इकाई के प्रधान कर्ण सिंह चौधरी ने की।इस अवसर पर फ्रेंड्स ऑफ़ फॉरेस्ट के जिला अध्यक्षडा. प्रदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में पावंटा इकाई की कई कार्यकारिणी का गठनकिया गया जिसमें कर्ण सिंह चौधरी को फिर से प्रधानबनाया गया।इसके अलावा वरिष्ठ उप-प्रधान अमर सिंह, उपप्रधानकवर सिंह व माम राज, महासचिव हर्ष मोहन जबकिसह-सचिव की कमान अरुण कुमार तथा अंतर सिंह को सौंपी गई।
वहीँ, वित सचिव लायक राम, सह वित्त सचिव सोहनलाल, लेखा परीक्षक मुन्शी राम तथा बलराज, प्रेससचिव बली राम, मुख्य सलाहकार रघुवीर सिंह व ओम प्रकाश को बनाया गया।इसके अलावा भंगाणी रेंज से कुंदिया राम, पांवटा रेंज से कल्याण सिंह, गिरीनगर रेंज से राजकुमार शर्मा, माजरा रेंज से तपिन्द्र सिंह और वन निगम ईकाई से गोविन्द सिंह को रेंज यूनिट प्रधान बनाया गया।
वहीँ, विशेष आमंत्रित अतिथि अजय कुमार बाली,वाईएस भंडारी, प्रेम प्रकाश कौशिक और ज्ञान चंद को चुना गया। जबकि भगवती प्रसाद और जनक सिंह राणा को संगठन सचिव की कमान सौंपी गई है।


