फॉरेस्ट गार्ड ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, जवान बेटे की मृत्यु के बाद से चल रहा था परेशान

राइट न्यूज हिमाचल

फोरैस्ट गार्ड द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उसे गंभीरावस्था में आई.जी.एम.सी. लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह (47) पुत्र पदम सिंह निवासी गांव टिम्बरू डाकघर जनेड़घाट उपतहसील जुन्गा हाल निवास लोअर समिट्टी को बेहोशी की हालत में आई. जी.एम.सी. लाया गया था।

पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो मृतक वन विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत था और 10 सितम्बर से छुट्टी पर चल रहा था। वह अपने जवान बेटे की मृत्यु के बाद से शराब का अत्यधिक सेवन करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *