राइट न्यूज हिमाचल
पांवटा साहिब में चल रही अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इस समापन समारोह के मुख्यातिथि पूर्व विधायक पांवटा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता मनीष तोमर व निदेशक स्कॉलर होम स्कूल नरेंद्र पाल नारंग ने शिरकत की।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डा. प्रेमपाल सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान पांवटा की कन्या स्कूल की छात्राओं ने एक साथ हिमाचल की नाटी, पंजाब का गिद्दा, गुजरात का गरवा, हरियाणा का फोक डांस व पंजाब का भांगड़ा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मिनी भारत की झलक दिखाई।
प्रधानाचार्य डा. प्रेमपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय खेलों की प्रतियोगिता में 12 जिलों व चार होस्टल के 600 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी के फाइनल मैच में ऊना ने सोलन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं वालीबॉल में खेले गए फाइनल मैच में शिमला ने सिरमौर को हराकर राज्य स्तरीय ट्रॉफी अपने नाम की।
जबकि चैंपियन ट्रॉफी में संधोल होस्टल ने शिमला को हराया व स्टेट चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर स्टेट चैंपियन बनी


