राइट न्यूज हिमाचल
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान टीम ने पांवटा पुलिस एवं माजरा पुलिस के साथ मिलकर ज़ामनीवाला जंगल एवं खड़ा के खाद से करीब 4500 लीटर लाहननष्ट की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब डीएसपीअदिति सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस थाना माजरा की टीम ने ज़ामनीवाला के जंगल में करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर जंगल में दबिश दी।
इस दौरान यहाँ चार कच्ची शराब की भट्ठियों सहित लाहन से भरे हुए 16 ड्रम को नष्ट किया गया जिसमें 3000 लीटर कच्ची शराब पाई गई।इसके अलावा टीम द्वारा गांव खारा के जंगल व खड्ड में भी छापेमारी की गई ।
यहाँ टीम ने अवैध शराब कीभट्ठियों व 1650 लीटर लाहन को नष्ट किया। हालांकिदोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।टीम के आने से पहले ही शराब माफिया मौके से भागचुके थे।
मामले में पुष्टि करते हुए डीएफओ पांवटा ऐश्वर्य राज ने बताया कि जंगलों से अवैध लाहन नष्ट की गई है।उन्होंने बताया कि विभाग की आगे भी शराब माफियाके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


