राइट न्यूज हिमाचल
राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के सदस्यों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भेंट की गई।इस दौरान सदस्यों द्वारा उनको अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा व उन्हें पूरा करने की अपील की।
राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष माया राम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सरकार से उनकी मांगें जिसमें शारीरिक शिक्षकों के खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए, नए खुले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में डीपीई के पदों को सृजित किया जाए, डीपीई पदोन्नत्ति की सूची को जल्दी जारी किया जाए, जिला में एडीपीईओ प्रारंभिक के पद को सृजित किया जाए, मिडल स्कूल में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 100 बच्चों की शर्त को हटाया जाए, शारीरिक शिक्षकों के लिए टीए/डीए की 30 किलोमीटर की शर्त को हटाया जाए पूरी करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भेंट की तथा उनको ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उनके साथ वीर सिंह चौहान राज्य उप-प्रधान, पवन शर्मा जिला महासचिव, ईश्वर राणा जिला कोषाध्यक्ष, नरेश शर्मा, अनिल चौहान, राजेंद्र ठाकुर, खुशी राम, सुरेंद्र सिंह, बालक राम, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश राणा आदि सदस्य मौजूद रहे।


