
राईट न्यूज/पावंटा साहिब – जब से प्रदेश व देश मे लोक डाउन लगा है लगभग 80 से 85 दिनो से पावंटा व्यापार मंडल के प्रधान अनिन्द्र सिँह नौटी जन मानस की सेवा मे तत्पर है। उन्होने बिते दिनो मे लगातार व बार-बार प्रशासन व सरकार के समपर्क मे रहते हूए व्यापारियों व आम जन मानस की समस्याओं का निदान किया है।
इस से पूर्व भी ये प्रशासन से सामान्जस स्थापित करते हूए लोगो की समस्याओं का समाधान करवाया! अभी हाल ही मजदूरो की समस्या किसानो व बागवानो को आ रही थी। इस बारे मे उन्होने प्रदेश सरकार को पत्र व मेल के माध्यम से समस्या के निराकरण के बारे लिखा था। जिसे की सरकार ने उनकी बात पर सकारात्मक सोच पर संज्ञान लेते हुए तुरन्त आदेश जारी कर दिये है अब सरकार के आदेश के बाद मजदूरों को कोरनटाईन मे नही रखा जाये गा वे सीधे खेतो मे जा कर धान की बुआई का काम कर सकेंगे!जिन किसानों ने नौटी को अपनी समस्या बताई थी आज उन्होने सरकार व अनिन्द्र सिंह नौटी का धन्यवाद किया जिस से नौटी की सकारात्मक छवि जो पहले से पावंटा साहिब के लोगों के दिलो मे बनी हूई थी और ज्यादा घर कर गई।