नेशनल हाई-वे के किनारे लगा गंदगी का ढेर

राइट न्यूज हिमाचल

14 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो चुका है, परंतु माजरा पंचायत में नेशनल हाई-वे के किनारे यह गंदगी का ढेर स्वच्छता पखवाड़े का इंतजार करता नजर आ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के द्वारा स्वच्छता पखवाड़े पर लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे, परंतु माजरा पंचायत में डंपिंग साइड उपलब्ध न होने की वजह से स्थानीय लोग खुले में कचरा गिराने को मजबूर हैं।

जिसके चलते माजरा बाइपास में हाई-वे के किनारे कई महीने से कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसके चलते ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से जल्द पंचायत में डंपिंग साइड देने का आग्रह किया है। इस दौरान पुष्पा खंडूजा, विवेक गुप्ता, अनुराग गुप्ता ने कहा कि एक तरफ हिमाचल में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है। वहीं यह नेशनल हाई-वे के किनारे गंदगी का ढेर सरकार के आदेशों की धज्जियां सरेआम उड़ाता दिखाई दे रहा है।

इसके लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उनके घर में जो भी सिंगल यूज प्लास्टिक व बोतल इत्यादि आती है उसे सही इस्तेमाल कर वह पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत बनाने का सपना देखा गया है, परंतु जब तक हमारा गांव स्वच्छ नहीं होगा तब तक यह देश कैसे स्वच्छ होगा इसलिए आम आदमी को अपनी जिम्मेवारी समझते हुए पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभानी चाहिए तथा अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता रखनी चाहिए।

जागरूकता अभियान सिर्फ सरकार के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जाते हैं तथा ग्राउंड रिपोर्ट में देखा जाता है कि यह जागरूकता अभियान हवा में ही रह जाते हैं तथा आम आदमी दो दिन बाद यह सब भूल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *