देश के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया माने जाने वाले बी.बी.एन मे करोना का कहर

राईट न्यूज/सोलन: प्रदेश में देश के सब से बड़े इंडस्ट्रियल एरिया बी. बी. एन से आज हिला देने वाली खबर आई है। बीबीएन में एक साथ 19 मामले सामने आए हैं। हालांकि इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन जानकारी के मुताबिक 19 में से 5 वो लोग हैं, जो पंचायत पूर्व प्रधान व भाजयुमो नेता के संपर्क में आए थे, जिले के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में ये मामले सामने आए हैं। एक दिन में एक साथ इतने मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि 19 लोगों में दो गर्भवती महिलाएं बताई जा रही हैं। वही कुछ लोग बीते दिनों कोरोना की चपेट में आए भाजपा नेता व पूर्व पंचायत प्रधान के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। ताजा मामलों में ज्यादातर लोग क्वारंटीन नहीं थे। जिससे दिक्कत और बढ़ सकती है। इसके अलावा क्वारंटाइन किए गए लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने 19 संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 20 सैंपल की रिपोर्ट सुबह आई है, जिसमें 19 संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *