दिवाली की रात आग का तांडव, 6 गौशालाएं, एक कमरा व रसोईघर भी राख

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात जगह-जगह आग लगने से लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। बिलासपुर जिले की भराड़ी उपतहसील के तहत लैहडी सरेल पंचायत के शमसाए गांव में आग लगने से चार गौशालाएं जल गईं। इस घटना से 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सहायता से पशुशाला के भीतर बंधे मवेशियों को समय रहते बाहर निकाल दिया गया। दूसरी आग की घटना में घुमारवीं उपमंडल के हरलोग गांव में दो परिवारों का लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने से एक रिहायशी कमरा, रसोईघर व उसके साथ बनी दो पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। वहीं, जिला हमीरपुर के साथ लगते दगनेड़ी गांव में भी आग का मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *