ट्रांसपोर्टर्स व चालक हड़ताल पर, पेट्रोल-डीजल का संकट, रोज मरया की चीजों पर भी चक्का जाम का असर

ट्रांसपोर्टर्स व चालक हड़ताल पर, पेट्रोल-डीजल का संकट, रोज मरया की चीजों पर भी चक्का जाम का असर

राईट न्यूज / हिमाचल

हिट एंड रन मामलों को लेकर मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधन के खिलाफ हिमाचल में भी ट्रक और बस ऑपरेटरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश की सीमेंट कंपनियों एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक के 10,800 ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। तीन जनवरी तक चक्काजाम कर केंद्र सरकार का विरोध करेंगे।

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से सीमेंट की सप्लाई रुक गई है। उधर, सिरमौर और बिलासपुर के ऑपरेटरों ने भी विरोध में उतरते हुए अपनी 450 से अधिक बसें खड़ी कर दी हैं। बिलासपुर में 305 और सिरमौर में 169 बस रूट प्रभावित हुए हैं। सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में भी 500 ट्रकों के पहिए थम गए हैं। देश भर में तीन दिन से चल रही हड़ताल के कारण हिमाचल में डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस का संकट खड़ा गया है।
डीजल-पेट्रोल के लिए लाइनें
तेल की सप्लाई न आने से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लाइनें लग रही हैं। बाहर से प्रदेश में घूमने आए सैलानियों को घर लौटने के लिए वाहन ईंधन नहीं मिल रहा है। कम स्टॉक होने के कारण पंपों पर पर्याप्त तेल नहीं मिल रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के डिपुओं में भी तेल की किल्लत हो गई है। कई डिपुओं में नाममात्र स्टॉक बचा है। अगर एक-दो दिन में सप्लाई नहीं आती है तो सरकारी बसें भी खड़ी हो जाएंगी। तेल की कमी के चलते परिवहन निगम मंगलवार से रूटों को क्लब कर रहा है। यानी की जिस रूट पर पहले दो बसें चलती थी, वहां एक ही चलाई जा सकती हैं ताकि तेल की बचत हो।

पंपों में तेल खत्म
तीन दिन से सप्लाई न आने से राजधानी शिमला में 12 में से 9 पंपों में तेल खत्म हो चुका है। अब केवल एंबुलेंस और वीआईपी वाहनों को ही तेल दिया जा रहा है। सोमवार को स्कूटी वालों को 200 और अन्य वाहनों को 500 रुपये का तेल दिया गया। सोलन जिले में 55 फीसदी पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत है।

बीबीएन में सबसे ज्यादा असर देखा गया है। यहां हड़ताल के पहले दिन ही 90 फीसदी पेट्रोल खत्म हो गया है। मंगलवार को जिले में 80 फीसदी पंप खाली हो जाएंगे। दाड़लाघाट और बागा में सीमेंट की सप्लाई ठप है। दाड़लाघाट और बागा यूनियनों में करीब 7000 ट्रक हैं। चंबा में 1000 की जगह 500 और 500 की जगह 200 रुपये का ही तेल मिल रहा है। गैस की सप्लाई फिलहाल बाधित नहीं है। मंडी जिले में कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल में कटौती जा रही है। लेकिन निजी बसें नहीं चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़
कांगड़ा में सोमवार को तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रही। लंबी कतारें लगने से जा की स्थिति पैदा हो गई है। राजा का तालाब के पेट्रोल पंप पर 500 रुपये से अधिक का तेल नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से लोग कर्मियों के साथ उलझे। रेत-बजरी की आपूर्ति भी बंद हो गई है। कुल्लू जिले में बजौरा, बंजार सहित मनाली तक 15 से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। जहां पर पेट्रोल-डीजल है, वहां दो किमी तक लाइनें लगीं। कुल्लू मे एलपीजी का स्टॉक खत्।सिरमौर के पांवटा साहिब में कई पेट्रोल पंप बंद कुछ मे थोड़ा स्टॉक ही बचा है। हमीरपुर में कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। कुछ जगहों पर खत्म होने के कगार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *