ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला की मौत, 1 घायल

राईट न्यूज़ हिमाचल

गोहर मंडी जिला के बल्ह लोहारा में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार मिला है। बता दें कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक स्कूटी चालक घायल हो गया। घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई।नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मी का कार्य करती थी ।

महिलाजानकारी के अनुसार, गांव गनीयुरा निवासी रमा देवी ने एक स्कूटी चालक से लिफ्ट ली और उसमें सवार होकर घर जा रही थी, लेकिन जैसे ही वह लोहारा बस स्टॉप पर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से स्कूटी चालक सड़क से बाहर जा गिरा, जबकि पीछे बैठी रमा देवी ट्रक के टायर की चपेट में आ गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *