जमीन के लिए रिश्ते हुए तार-तार, जीजा ने साले पर चला दिया दराट

राईट न्यूज़ हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में आए दिन जमीनी विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं। जमीनी विवाद में भाई भाई की हत्या करने से भी पीछे नहीं रह रहे हैं।

अब एक ऐसा ही जमीनी विवाद का मामला कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां जमीन के टुकड़े के लिए एक जीजा ने अपने ही साले पर दराट चला दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।कुल्लू जिला की खराहल घाटी की बताई जा रही घटनादरअसल यह वीडियो कुल्लू जिला की खराहल घाटी के रोगी गांव का बताया जा रहा है।

इस वीडियो में तीन लोग आपस में उलझ रहे हैं, इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में तेजधार हथियार दराट है। वीडियो में सुनाई दे रही बातचीत से पता चल रहा है कि यह जमीनी विवाद है। जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को जमीन पर लगाए तिरपाल को हटाने को कह रहा है।तिरपाल को हटाने के लिए हो रहा झगड़ातिरपाल हटाने को कहने वाले शख्स ने ही दराट से दूसरे युवक पर हमला किया है। हालांकि इस सारी घटना के समय वहां एक बुजुर्ग महिला और एक पुरूष जो उनके घर के बताए जा रहे हैं भी मौजूद है।

यह दोनों ही बुजुर्ग पटवारी बुलाकर जमीन की पैमाइश करवाने की बात कह रहे हैं। मगर हमलावर का कहना है कि उसे पटवारी से कुछ लेना देना नहीं है।दराट से फाड़ दिया तिरपालहाथ में दराट पकड़े युवक ने वहां लगाए तिरपाल को भी फाड़ दिया। यह मामला शनिवार को बताया जा रहा है।

हालांकि अभी तक यह सूचना नहीं मिली है कि यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन तीनों का दराट के साथ लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *