जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव, 21 सितंबर को घर से दवाई लेने निकली थी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गढ़ में स्थित ITI से थोड़ी दूरी पर जंगल में एक बुजुर्ग महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। मृतका की पहचान प्रकाशो देवी के रूप में हुई है।बुजुर्ग महिला का मिला शवप्रकाशो देवी 15 दिन पहले घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। वहीं, अब कंकाल ITI से 200 मीटर की दूरी पर जंगल में पड़ा मिला है।

मृतका के दो लड़के और दो लड़कियां हैं- जिनकी शादी हो चुकी है।15 दिन पहले हुई लापताजानकारी के अनुसार, प्रकाशो देवी के परिजनों ने 15 दिन पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इससे पहले उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से अपने स्तर पर उसे हर संभव जगह पर ढूंढा। मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया।शत-विक्षत हालत में मिला शववहीं, बीते कल स्थानीय व्यक्ति मिलखी राम जब घास काटने जंगल की तरफ गया तो उसे बदबू महसूस हुई।

इस दौरान उसने वहां एक शव क्षत- विक्षत हालत में पड़ा हुआ देखा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे शव को जंगली जानवरों ने नोचा हुआ है।इसके बाद शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के लिए प्रकाशो देवी के परिजनों को मौके पर बुलाया। फिर, प्रकाशो देवी के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।दवाई लेने गई थी प्रकाशो देवीइसके बाद पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया।

प्रकाशो देवी के बेटे ने बताया कि प्रकाशो देवी को सिर दर्द की समस्या थी। बीती 21 सितंबर को वो घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। अब रविवार सुबह प्रकाशो देवी का कंकाल वहां पास की जमीन में पाया गया है।जानवरों मे नोचा हुआ शवमामले की पुष्टि करते हुए SHO भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है। शव को जानवरों ने नोचा हुआ है।

फिलहाल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। अभी तक महिला की मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *