राइट न्यूज हिमाचल
कहते हैं प्यार अंधा ही नहीं बहरा भी होता है। प्यार करने वाले शख्स को सिर्फ अपने प्रेमी की ही बात सही लगती है। अपने इस अंधे प्यार में कई बार लोग अपने माता-पिता, यहां तक कि अपने बच्चों तक को छोड़ देते हैं। ऐसे ही एक मामले के बारे में आज हम आपकों बताने जा रहे हैं।
यहां छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने पति तक को छोड़ने का फैसला कर लिया।पंचायत ने सुनाया अजीबो गरीब फैसलामामला उत्तर प्रदेश के दया छपरा के एक गांव का है।
यहां की रहने वाली एक छह बच्चों की मां को हिमाचल के एक युवक से ऐसा प्यार हुआ, कि वह प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया। बड़ी बात यह है कि महिला की जिद के आगे पंचायत ने भी महिला के ही पक्ष में फैसला सुना दिया और उसे उसके पति से अलग कर दिया।कब हुई थी महिला की शादीदरअसल दया छपरा के गांव निवासी एक महिला की शादी 19 वर्ष पहले हुई थी।
महिला की पांच बेटियां और एक बेटा है। करीब छह माह पहले महिला अपनी छोटी बहन के साथ हिमाचल प्रदेश में आकर रहने लगी। यहां आकर उसने एक कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। यहीं पर उसे एक मुस्लिम युवक से प्यार हो गया। युवक के प्यार में अंधी महिला ने अपने पति को छोड़ने का फैसला किया।हिमाचल के युवक से प्यार करने लगी महिलाहिमाचल प्रदेशम ें करीब छह माह रहने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ अपने गांव वापस लौट गई।
जहां घर पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ और घरवालों ने महिला के प्रेमी को घर से खदेड़ दिया। लेकिन महिला को अपने प्रेमी का इस तरह से घर से खदेड़ना सहन नहीं हुआ। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।पति पर लगाने लगी कई तरह के आरोपप्रेमी के साथ रहने की जिद को जब पति और घरवालों ने नहीं माना तो महिला ने दूसरा तरीका अपनाना शुरू किया।
महिला ने पति पर कई तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए। यही नहीं महिला बार बार पुलिस थाना पहुंच कर पति के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने लगी। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को रिहा कर दिया।थाने में महिला ने रखी आजीबो गरीब मांगमहिला लगातार तीन दिन तक पुलिस थाना में जाकर यही मांग करती रही कि उसे उसके पति से लिखवा कर दिया जाए कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है।
जब महिला बार बार थाने के चक्कर काटने लगी तो पुलिस ने महिला को इस मामले का निपटारा पंचायत में करनवाने का सुझाव दिया। प्रेमी के प्यार में पागल हो चुकी महिला ने पंचायत बुला ली।पंचायत ने क्या दिया फैसलाबीते रोज यानी रविवार को महिला ने पंचायत बुलाई। जिसमें महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।
पंचायत और घरवालों के लाख समझाने के बाद भी जब महिला अपनी बात से टस से मस नहीं हुई तो आखिरकार पंचायत को महिला की जिद्द के आगे झुकना पड़ा। पंचायत ने आपसी समझौते के तहत दोनों पति पत्नी को स्वतंत्र छोड़ दिया।तीन बेटियों को भी साथ ले गई महिलापंचायत में हुए फैसले के बाद महिला अपनी तीन बेटियों को साथ लेकर कहीं चली गई है।
अब महिला अपने प्रेमी के पास हिमाचल में आ गई है, या कहीं और गई है, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल गांव में महिला के पति के पास दो बेटियां और एक बेटा रह गया है। जबकि महिला तीन बेटियों के साथ घर छोड़ कर जा चुकी है।कांगड़ा जिला में भी आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी महिलाबता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी दो दिन पहले एक ऐसा ही मामला सामने आया था।
यहां एक महिला अपने आठ माह के बच्चे को घर में छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। महिला का पति सरकारी स्कूल में मल्टी टास्क कर्मचारी है। महिला का पति अपने आठ माह के बच्चे को संभाल रहा है और पत्नी की भी तलाश कर रहा है।
करियाना लेने गई महिला नहीं लौटी वापसमामला नगरोटा सूरियां के तहत घाड़जरोट का है। महिला के पति का कहना है कि 29 जुलाई को जब वह स्कूल से घर वापस पहुंचा तो उसने अपने मासूम बच्चे को रोते.बिलखते हुए देखा। इसी बीच उसने पत्नी को आवाज लगाईए लेकिन कोई जवाब नहीं पाया। इसके बाद जब उसने पत्नी की जानकारी ली तो पता चला की वो घर से करियाने का सामान लेने गई थी।
मगर अभी तक वापिस नहीं लौटी है।पीड़ित पति ने पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोपमहिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को ढूंढने में पुलिस टीम कोताही बरत रही है। उसकी पत्नी बीती 29 जुलाई से घर से लापता है। मगर पुलिस को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहींए पुलिस का कहना है कि महिला बालिग है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ फरार हुई है।
इसी के चलते कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं किया जा सकता है। मगर फिर भी पीड़ित की हर संभव मदद करने की कोशिश की जा रही है। महिला की फोन लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पतिपीड़ित का कहना है कि वह पत्नी की तलाश के लिए दर-दर भटक रहा है। उसका बच्चा भी मां के बिना काफी परेशान हो रहा है। उधरए पुलिस चौकी प्रभावी अरविंद्र का कहना है कि महिला बालिग है।
ऐसे में पीड़ित की जो भी मदद हो सकती है हम करेंगे। मगर बालिग के अपनी मर्जी से जाने पर मुकद्दमा दर्ज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा फोन लोकेशन ट्रेस की जा रही है। कुछ पता चलते ही पीड़ित को सूचित किया जाएगा और हर संभव मदद दी जाएगी।


