राइट न्यूज हिमाचल…

ऊना जिला के थाना सदर के तहत सनोली गांव में एक व्यक्ति छत से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था।वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार हरमेश सिंह (45) निवासी वार्ड-7 गांव सनोली जिला ऊना रात को खाना खाने के बाद घर की छत पर सोया था।इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर घर की छत से नीचे गिर पड़ा।
परिजनों ने जब व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में नीचे पड़ा हुआ था।
जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल लेकर गए। लेकिन सिर पर गहरी चोटें लगने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई।
जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल लेकर गए। लेकिन सिर पर गहरी चोटें लगने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति छत से कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।