चंडीगढ़ से ऊना कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

राइट न्यूज हिमाचल

स्थानीय अदालत परिसर के बाहर से एक विचाराधीन कैदी पुलिस की गिरफ्त से छूटकर एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुए इस वाकया से सब भौचक्के रह गए। हालांकि कैदी के साथ आए जवानों ने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल हो गया।

इसके बाद ऊना पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद फरार कैदी की तलाश में पुलिस जुट गई है।जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के बुडैल जेल में बंद कैदी कर्ण कुमार की ऊना कोर्ट में एनडीपीएस के एक केस के संबंध में पेशी थी। कैदी को चंडीगढ़ पुलिस लेकर ऊना कोर्ट पहुंची जहां वह बाहर से फरार हो गया।

एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *