घास काटते समय पहाड़ी से गिरेने से पति-पत्नी की मौत,3 साल की बच्ची के सिर से उठा मां बाप का साया ….

राइट न्यूज हिमाचल….

हिमाचल प्रदेश में एक दुःखद घटना सामने आई है। घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरकर पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में ब्रौ पुलिस थाना के तहत पंचायत कुशवा के किंचा गांव में पेश आया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी का जन्मदिन था।

उन्होंने रात को अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को दोनों के साथ यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।पुलिस ने इस घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दंपती की पहचान कींचा निवासी 26 वर्षीय भगवान दास पुत्र दया राम और 24 वर्षीय उसकी पत्नी कपिला के रूप में हुई है। उक्त दंपती अपने पीछे एक तीन वर्ष की बेटी को छोड़ गया है।उधर, डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि दंपती की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *