राइट न्यूज हिमाचल
हरनोटा पंचायत के गांव भटोली निवासी विपिन कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि गत दिवस देर शाम उसकी 33 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी अपने 10 वर्षीय बेटे सैमुयल को साथ लेकर घर से सैर करने निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची।उसकी हर जगह तलाश की गई तथा परिजनों से भी फोन करके पूछा गया लेकिन कोई पता नहीं चला।
आखिरकार शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तथा अपनी पत्नी व बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।डी.एस.पी. ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि एक महिला व उसके बेटे के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंची है, जिस पर पुलिस ने नजदीकी पुलिस स्टेशनों को सूचित कर दिया है।
जैसे ही लापता महिला व उसके बेटे का पता लगेगा, परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।


