राइट न्यूज हिमाचल….

श्री नयनादेवी जी के माकड़ी के पास दर्दनाक हादसा पेश आया है जहाँ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (43) निवासी गांव खाल डाकघर सलोआ तहसील नयनादेवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब व्यक्ति को लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ देखा तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलने के बाद श्री नयनादेवी पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति घायल अवस्था में औंधे मुंह सड़क पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है।