हिमाचल : 14 वर्षीय बहन के साथ दो साल से नीचता करता रहा भाई, स्कूल में बिगड़ी तबीयत

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ लोग नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं।

बहुत सारे मामलो में बच्चियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला उनके परिवार का ही कोई सदस्य होता है।भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तारइसी कड़ी में अब सूबे के कांगड़ा जिले से भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है।

यहां इंदौरा के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ उसके 20 वर्षीय भाई ने दुष्कर्म किया है।नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकारबताया जा रहा है कि युवक पिछले दो साल से अपनी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना रहा था। मामले में पीड़िता ने पुलिस थाना इंदौरा में भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।स्कूल में बिगड़ी तबीयतजानकारी के अनुसार, पीड़िता स्कूल गई हुई थी और वहां उसे अचानक चक्कर आ गया।

इसके बाद उसके तबीयत काफी खराब हो गई। इस पर उसने अपने साथ हुए दुराचार के बारे में अपनी अध्यापिका को बताया। फिर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया- जहां पर पीड़िता वे आपबीती पुलिस को सुनाई।दो साल से कर रहा था दुराचारपीड़िता ने बताया कि युवक उसके ही गांव में रहता है और रिश्ते में उसका भाई लगता है। युवक उम्र 20 साल से ज्यादा है।

वो पिछलो दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मगर उसने डर के काऱण किसी को भी इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया।परिजनों के उड़ गए होशवहीं, अब जब बच्ची के परिजनों को ये सब पता चला है तो उनके होश उड़ गए हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उसका बड़ा भाई उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है।

भाई हुआ गिरफ्तारमामाले की पुष्टि करते हुए SP नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पोक्सो समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *