हिमाचल से गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड बाबा अमरीक, अरबों का लगा चुका है चूना….

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्यों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मगर बहुत बार ऐसा होता है जब कुछ लोग अपराध करके हिमाचल में आकर छिप जाते हैं। ताजा मामले में अब हिमाचल प्रदेश से एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।हिमाचल से पकड़ा गया बड़ा आरोपीपुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समय अन्य कई राज्यों में धोखाधड़ी के 18 मुकदमें दर्ज हैं।

आरोपी के खिलाफ जमीन खरीद-फरोख्त कर अरबों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं।पांच साथी पहले जा चुके हैं जेलजानकारी के अनुसार, आरोपी बाबा अमरीक उर्फ मलकीत निवासी पंचकुला, हरियाणा को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के पांच सदस्यों को दून पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

मगर लंबे समय से आरोपित की तलाश में राजपुर थाना पुलिस दबिश दे रही थी। अब पुलिस टीम ने बाबा अमरीक को हिमाचल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।अरबों रुपए की धोखाधड़ी का मामलामामले के बारे में जानकारी देते हु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा राजपुर रोड निवासी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि बेचने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे।

इस मामले में मार्च में राजपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया इस गिरोह के सदस्यों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है।गिरोह के सदस्य-मोहम्मद अदनान को साहरनपुरअमजद अली और शरद गर्ग को उत्तर प्रदेशसाहिल को हरियाणारणवीर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिा गया है।दो आरोपी अभी भी हैं फरारबताया जा रहा है कि मामले में अभी संजीव कुमार और संजय गुप्ता नाम के दो आरोपी फरार चल रहे हैं।

दोनों को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट पर लिए गए। मगर दोनों लगातार फरार चल रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।हिमाचल में छिपा था मुख्या सरगनावहीं, गिरोह का मुख्य सरगना बाबा अमरीक भी लगातार फरार चल रहा था। इसके लिए भी गैर जमानती वारंट लिए गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बाबा अमरीक हिमाचल में छिपा बैठा है।

इसी के चलते पुलिस ने दबिश देकर बाबा अमरीक को हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब से गिरफ्तर कर लिया।जमीन बेचने के नाम पर करते थे ठगीपूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधड़ी करता था। लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर वह अपने पास बुलाते थे। उनका विश्वास जीतने के लिए बाबा अमरीक जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघता था और फिर लोगों को विश्वास दिलाता था कि जमीन उवके लिए फलदायी है।पैसा लेकर हो जाते थे फरारबाबा अमरीक ने बताया कि जब उन्हें पैसा मिल जाता था तो फिर वे पैसा लेकर फरार हो जाते थे।

उसने बताया कि वे लोगों से बहाने बनाकर जमीन क रजिस्ट्री करने के लिए बार-बार समय लेते थे। फिर मौका देखकर फरार हो जाते थे और नए ग्राहन की तलाश में जुट जाते थे। उसने कहा कि वो लोग अब तक अरबों रुपए की धोखाधड़ी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *