हिमाचल: नूरपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 109.52 ग्राम चिट्टे सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

राइट न्यूज हिमाचल

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक पति-पत्नी को 109.52 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कंडवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई।पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को जांच के लिए रोका।

गाड़ी में रवि कुमार और उसकी पत्नी शिल्पा दोनों निवासी झाझवां सवार थे, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गये। पुलिस ने जब शक के आधार पर कार और सवारों की तलाशी तो इस दौरान 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने चिट्टे को कब्जे लेकर पति-पत्नी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी कब से इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं और उनके तार कहां-कहां जुडे़ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *