हिमाचल: आखिर किस बात से परेशान थी महिला, खेत में जाकर छोड़ी दुनिया

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल के कुल्लू जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने खेत में जाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

महिला की मौत से ना सिर्फ उसके मायका पक्ष के लोग, बल्कि ससुराल के लोग भी हैरान हैं और गहरे सदमें में हैं।मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के आनी के बांशा क्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार और गांव के लोग महिला की तलाश में जुटे हुए थे। काफी देर बाद जब लोग महिला की तलाश करते हुए खेतों की पास पहुंचे तो उन्हें महिला वहां फंदे से लटकी हुई मिली।

जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।मृतक महिला की पहचान 33 वर्षीय चांद कुमारी पत्नी महेश कुमार निवासी मनौआ, तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अगाामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि महिला बिना किसी को कुछ बताए घर से अचानक कहीं चली गई थी। महिला जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास ढूंढने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।

ऐसे में परिजन और ग्रामीण मिलकर महिला को ढूंढने लगे। जब यह लोग महिला की तलाश करते हुए खेत की तरफ पहुंचे तो वहां महिला पेड़ से लगाए फंदे से लटकी हुई मिली।घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आनी में भेज दिया है। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगामी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *