राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में दो दिन में चार चार साल के दो बच्चे जिंदा जल गए। पहली घटना में मंगलवार देर शाम लाहौल स्पीति जिला के केलांग मंे एक घर में आग लगने से अंदर सो रहा चार साल का बच्चा जिंदा जल गया। इसी तरह से बीते रोज बुधवार देर शाम को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से एक चार साल की बच्ची जिंदा जल गई। इस बच्ची का शव बुधवार देर रात को बरामद कर लिया गया है।
दरअसल बुधवार देर शाम को पांवटा साहिब के बायकुआं गुर्जर कॉलोनी में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिस समय गोदाम में आग लगी, गोदाम में कुछ लोग काम कर रहे थे। वहंी एक चार साल की मासूम वहीं गोदाम में खेल रही थी।अचानक भड़की आग से गोदाम में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस आगजनी में चार महिलाएं भी बुरी तरह से झुलस गईं। वहीं अंदर खेल रही चार साल की मासूम का भी लापता हो गई थी।
आग में झुलसी महिलाओं को तुरंत ही सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। झुलसी महिलाओं में 50 वर्षीय ओमवती, 22 वर्षीय सुमन, 40 वर्षीय सुनीता और 45 वर्षीय कमलेश शामिल हैं। इनमें से तीन महिलाएं उत्तर प्रदेश और एक उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं आग में जिंदा जल गई चार साल की बच्ची 22 वर्षीय सुमन की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मची अफरा तफरी के बाद से बच्ची लापता थी।
जिसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद बुधवार देर रात को एक बार फिर बच्ची की तलाश शुरू की गई तो बच्ची का शव गोदाम के अंदर से बरामद हुआ।तहसीलदार ऋषभ शर्मा और अग्निशमन की गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पाया गया।
पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल चारों महिलाओं को गोदाम से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणांे का पता नहंी चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं बच्ची का शव आज गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है।
इस आगजनी मंे एक चार साल की बच्ची की मौत हुई है और चार महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं सिविल अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर एवी राघव ने बताया कि चारों घायल महिलाओं में से एक की हालत नाजुक है जिसे प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
