सिरमौर: चालक की बेटी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल की बेटियों ने आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत सिद्ध कर दी है। ऐसी ही हिमाचल के सिरमौर जिला की एक बेटी ने खेल के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

आठवीं कक्षा की इस छात्रा वर्षा ठाकुर ने राज्य स्तरीय अंडर 14 डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार के साथ साथ पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए वर्षा का चयनबनेठी पंचायत के बागा गांव की वर्षा ठाकुर का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। बेटी की इस कामयाबी से उसके घर में खुशी का माहौल है।

परिजनों के साथ साथ गांव के लोगों ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों को बधाई दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।बचपन से डिस्कस थ्रो में था शोकवर्षा ठाकुर का कहना है कि उसका बचपन से ही डिस्कस थ्रो में गहरा शौक रहा है। उनके पिता रमेश ठाकुर पेशे से एक निजी चालक हैं। जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं।

मध्यम परिवार से संबध रखने के बावजूद परिवार ने कभी बेटी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने से नहीं रोका। परिवार ने हमेशा ही बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।माता पिता के समर्थन का प्रमाणअपनी बेटी की इस शानदार सफलता के पीछे उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर हौसला बढ़ाया। वर्षा की यह सफलता उनके माता.पिता के समर्थन और प्रोत्साहन का प्रमाण है।

वर्षा अब आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।स्कूल प्रधानाचार्य ने दी बधाईविद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर और पीटीआई नीलम शर्मा ने वर्षा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अन्य शिक्षक और छात्रों ने भी वर्षा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।आदित्य ने शतरंज में पाया पहला स्थानबता दें कि नाहन क्षेत्र के शमशेर विद्यालय के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है।

आदित्य की इस सफलता ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे नाहन क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है। वर्षा और आदित्य की इन उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *