सिरमौर: चलती कार पर पहाड़ से गिरे पत्थर, मासूम संग सवार थे पति पत्नी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। आज मंडी जिला में दो जगह भूस्खलन हुए। दोनों ही जगहों पर पहाड़ से सड़क पर वाहनों के ऊपर पत्थर और मलबा गिरा, जिससे एक महिला की मौत हो गई। अब इसी तरह का एक और हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां भी एक सड़क पर चलती कार पर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिरे।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर बाद सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में नाहन हरिपुरधार सड़क पर दनोई के पास अचानक पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। जिस समय पहाड़ से यह पत्थर सड़क पर गिरे, उसी दौरान एक कार सड़क से गुजर रही थी। इस कार में दिल्ली का दंपति जोड़ा अपने डेढ़ साल के मासूम के साथ बैठा था।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए पर्यटक अनिर्वन बनर्जी अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ कार में सवार थे। जैसे ही वह दनोई के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार पर पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिर गए। गनीमत रही कि यह पत्थर कार के पिछले हिस्से पर गिरे। जबकि दंपति बच्चे के साथ आगे की सीट पर बैठे थे। जिससे उनकी जान बच गई।

पत्थर गिरने से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार में सवार दंपति को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जान.माल का नुकसान नहीं हुआ।

प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।बता दें कि आज दोपहर मंडी जिला के चार मील के पास भी सड़क पर से गुजर रही एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरे। हादसे के समय कार में मुंबई के पर्यटक सवार थे। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *