सिरमौर: खाई में गिरने से 31 वर्षीय युवक की मौत, विधवा मां का इकलौता चिराग बुझा

राइट न्यूज हिमाचल

गिरिपार क्षेत्र के नैरा ढांग के पास 31 वर्षीय युवक का पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोशन कुमार (31) पुत्र अमर नाथ, निवासी धार चुलडिया, श्री रेणुका जी शिमला के डालडा घाट में ट्रक चलाता है। वह अपने ड्राईविंग लाईसैंस को रिन्यू करने के लिए घर आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि रविवार को वह किसी काम से सतौन आया हुआ था तथा देर शाम को वह अपने अन्य साथियों के साथ गाड़ी के माध्यम से श्री रेणुका जी जा रहा था तो वह नैरा ढांग के पास शौच करने उतरा तो अचानक युवक का पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गया।जिसके बाद अन्य साथी उसकी तलाश करने लग गए। लेकिन अधिक अंधेरा होने के कारण कोई पता नहीं चल पा रहा था।

जिसके बाद गांव के आसपास के ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को तलाश शुरू की। कुछ देर बाद गहरी खाई से ग्रामीण व पुलिस गंभीर अवस्था में युवक को ढूंढ निकालकर सिविल अस्पताल लाए लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विधवा मां का इकलौता चिराग बुझाबताया जा रहा है कि शांति देवी का पति का पहले ही निधन हो चुका है तथा शांति देवी ने अपने इकलौते बेटे रोशन का पालन-पोषण कर बड़ा किया ताकि वह बुढ़ापे में सहारा बन सके।

लेकिन मां को क्या पता था कि उसका बेटा उसका साथ छोड़ देगा। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध है, इकलौता बेटा खोने के बाद वह परिवार में अकेले ही रह गई है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *