राईट न्यूज़ हिमाचल
हिमाचल के मंडी जिला में एक परिवार उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके 21 साल के जवान बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई थी। युवक मात्र 21 साल का था और वैटर्नरी फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण ले रहा था।
जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजन बेसुध हो गए हैं।दरअसल मंडी जिला के डैहर में कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के पास एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा सुंदरनगर के अलसू में देहवी पुल के पास हुआ।
जिसमें 21 साल के युवक घनश्याम पुत्र जयपाल निवासी गांव कोट डाकघर कल्लर तहसील सदर व जिला बिलासपुर के रूप् में हुई है।दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने निकला था युवकघनश्याम सोमवार देर रात को अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर सुंदरनगर से डैहर की तरफ जा रहा था।
इसी दौराज जब वह अलसू के पास देहवी पुल के पास पहुंचा तो उसने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बाइक स्किड होकर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप् से घायल हो गया।घायल घनश्याम को तुरंत ही 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुचाया, जहां से उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक घुमारवीं में वैटर्नरी फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण ले रहा था।


