पांवटा साहिब: शिलाई NH 707 पर लेंडसलाइड, सड़क के दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें

राईट न्यूज़ हिमाचल

पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे 707 भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुईं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैशनल हाईवे पर सतौन से एक किलोमीटर आगे भूस्खलन हुआ है।

भूस्खलन के चलते पहाड़ी से कई पेड़ और मलबा सड़क पर आ गया, जिस कारण सड़क को भी नुक्सान पहुंचा है।नैशनल हाईवे के बंद होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुईं है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, एनएचएआई के सहायक अभियंता सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित कंपनी को मौके पर मशीनें भेजकर सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं तथा जल्द ही नैशनल हाइवे को वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *