पांवटा साहिब में खेल दिवस पर करवाई बैडमिंटन प्रतियोगिता

राइट न्यूज हिमाचल

पांवटा साहिब में श्रीगुरुगोविंद सिंह कालेज में खेल दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन कालेज परिसर में किया गया। इसमें बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग आठ टीमों ने भाग लिया।

इसमें महिला की एक व पुरुषों की सात टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एक टीम कालेज के प्रोफेसरों की भी थी, जिसमें की प्रो. अरूण व प्रो. संदीप शर्मा ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वैभव कुमार शुक्ला रहे। यह कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डा. जफर अली के द्वारा आयोजित किया गया था।

इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने सहयोग किया। मौसम खराब होने के बाद भी यह आयोजन बहुत ही अच्छा किया गया। इस आयोजन के दौरान दृष्टि ने शानदार डांस की प्रस्तुती दी। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डा. जफर अली ने समापन समारोह में मुख्यातिथि व सभी स्टाफ के सदस्यों का धन्यवाद किया।साथ ही शारीरिक शिक्षा विभाग में एक चपरासी एक स्टोर कीपर, एक ग्राउंडमैन, एक जीम चालक की सुविधा मांगी, क्योंकि विभाग केवल डा. जफर के द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने विभाग के लिए एक कम्प्यूटर की भी मांग रखी व खेलकूद समिति के पुनर्गठन की मांग की। इस मौके पर प्रो. ऋतूपंत, प्रो. ध्यान सिंह तोमर, प्रो. विम्मी रानी, प्रो. किरनबाला, प्रो. उषा जोशी, प्रो. शीतल शर्मा, प्रो. अरूण व प्रो. संदीप, प्रो. नंदनी कंवर मौजूद थे। कालेज के प्राचार्य एवं मुख्यातिथि प्रो. वैभव शुक्ला ने डा. जफर अली को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *