दो दिन में बीजेपी से जुड़े एक करोड़ से अधिक सदस्य

राइट न्यूज हिमाचल

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा की एक विशेष बैठक का आयोजन युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में लोनिवि विश्राम गृह में हुआ। बैठक में विशेष रूप से पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक पांवटा सुखराम चौधरी व मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आमजन इसका सदस्य बनकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र दो दिन में एक करोड़ से अधिक सदस्य देश भर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि रविवार को अपने-अपने बूथ पर सदस्यता अभियान चलाएं।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, देवेंद्र चौधरी, अजय मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, महामंत्री तरनजीत गिल, अविनाश झाबा, अनिल कुमार, रणवीर फौजी, जसपाल सिंह, विपुल देवा, हिमांशु चौधरी, हितेंद्र, पवन पटियाल, हेमराज, विक्की सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *